बच्चों के जीवन में और उनके विकास के लिए खिलौने अपना एक अलग महत्व रखते हैं। खिलौनों से बच्चे ना केवल खेलते हैं बल्कि उनका मानसिक विकास भी होता है। बच्चे रंग बिरंगे खिलौने देखकर ना सिर्फ खुश होते हैं बल्कि उनमें उत्सुकता भी जागृत होती है। बच्चे को सही उम्र में सही खिलौने देना भी बहुत जरूरी है।आपको आज हम आपको बताने जा रहे कि आप 6 महीने तक के बच्चों के लिए कौन से खिलौने उपयोग करके उनके मानसिक विकास मैं मदद कर सकते हैं।
बच्चों को सही खिलौने देने के फायदे
खिलौने बच्चों के मानसिक विकास में मदद करते हैं खिलौने देखकर बच्चे नए रंगों को समझते हैं और अलग-अलग आकार को समझते हैं। जिससे बच्चों के मानसिक विकास में मदद मिलती है। खिलौने बच्चे को व्यस्त रखते हैं और खिलौनों से बच्चों को सीखने में मदद मिलती है। बच्चे को एक जगह बैठा कर उसको नई-नई चीजें देने से बच्चा चीजों में आसानी से समन्वय बिठा लेता है।बच्चा इनसे कुछ ना कुछ जरूर सीखता है। खिलौनों की मदद से बच्चे की सेंसरी ऑर्गन डेवलप होते हैं।बच्चों के सुनने की क्षमता बढ़ती है। बच्चे चीजों में संतुलन बनाना सीखते है और बच्चों की मोटर स्किल को बढ़ाने में मदद करते हैं। बच्चा खिलौनों को पकड़ना सीखता है। खिलौने बच्चे की याददाश्त बढ़ाने में मदद करते है।
0-6 महीने के बच्चों के खिलौने
हैंगिंग टॉय या बेड झूमर
आजकल मार्केट में बहुत सारे हैं हैंगिंग टॉय या बेड झूमर आ गए हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं।हंगिंग टॉय धीरे-धीरे घूमते हैं, जो बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं. इसमें क्यूट एनिमल कैरक्टर होते हैं जो बच्चों को आकर्षित करते हैं। झूमर का चुनाव करते समय यह ध्यान रखें कि यह नॉनटॉक्सिक, बेस्वाद और बीपीए फ्री होना चाहिए जो बच्चों को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं।
CHECK IT OUTबेबी रॉकर
बेबी रॉकर बच्चों के लिए बहुत ही आरामदायक और सुविधाजनक होता है। आप बच्चे को इस में बिठा कर अपना काम भी कर सकते हैं। इसमें बच्चा बैठकर आराम से खेल सकता है और इसमें इतना स्पेस होता कि बच्चा अपने हाथ पर आराम से चला सके। इसमें आरामदायक संगीत भी होता है और यह कंपन भी करता है जिससे बच्चे को गोद का एहसास होता है।
CHECK IT OUTबेबी प्ले जिम
इसमें मैट के साथ-साथ ऊपर की तरफ कुछ खिलौने लटके होते हैं जो बच्चे को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं इनसे बच्चे के सेंसरी टच को प्रेरित करने में मदद मिलती है। इसमें एक पियानो भी होता है जो बच्चे के पैर मारने पर बजता है। ऐसे बच्चे की सुनने की क्षमता भी बढ़ती है।
बेबी रैटल्स या झुंझुने
बच्चों को झुंझुने भी बहुत पसंद आते हैं। इनको हिलाने से तरह-तरह की आवाज आती है।बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ यह है नवजातो के कंसन्ट्रेशन के लेवल को बढ़ाता है। इनसे निकलने वाली आवाज बच्चों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित करती है।
CHECK IT OUT3-6 महीने के बच्चों के लिए खिलौने
म्यूजिकल टॉयज
आजकल मार्केट में बहुत सारे म्यूजिकल टॉयज उपलब्ध है बच्चों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित करते है। जिससे बच्चों का मनोरंजन होता है साथ ही उससे निकलने वाली ध्वनि बच्चे को उत्साहित भी करती हैं। म्यूजिकल टॉयज बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। इससे बच्चों की देखने और सुनने की क्षमता बढ़ती है और बच्चों में उत्सुकता भी बढ़ती है।
CHECK IT OUTरोली पोली टॉयज
रोली पोली टॉय वह खिलौने होते हैं जिन की सतह गोलाकार होती है और बच्चा जब उनको हाथ लगाता है तो वह पीछे जाकर फिर आगे की तरफ आता है इसे देखकर बच्चे बहुत खुश होते है। यह खिलौने भी बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके सेंसरी टच को विकसित करता है।
CHECK IT OUTबेबी टीथर
6 महीने के समय पर बच्चों के दांत आना शुरू हो जाते हैं और बच्चे कुछ भी उठा कर अपने मुंह में डालने की कोशिश करते हैं ऐसे में जरूरी है कि बच्चे को टीथर दें बच्चे का टीथर समय-समय पर साफ भी करते रहे जिससे बच्चों के पेट में कोई इंफेक्शन ना जाए और बच्चे बीमार ना पड़े।
CHECK IT OUTफ्लैश लाइटिंग बॉल
फ्लैश लाइटिंग बॉल जब फर्श पर फेंकते हैं तब इसमें ऑटोमेटिक रूप से एलईडी लाइट जल जाती है जो बच्चों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। बच्चे ऐसी फ्लैश लाइट वॉल देखकर बहुत खुश होते हैं।
CHECK IT OUTडांसिंग डॉल
डांसिंग डॉल या डांसिंग टॉय डांसिंग डॉल या डांसिंग टॉय भी बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं। इसमें से निकलने वाला म्यूजिक बच्चों को उत्साहित करता है । डांसिंग डॉल या डांसिंग टॉय को देखकर बच्चों की देखने की क्षमता बढ़ती है।
CHECK IT OUTप्लेइंग मैट
बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए होती है इसके लिए प्लेइंग मैट आपकी बहुत मदद करने वाली है। प्लेइंग मैट नीचे बिछा कर बच्चों को खेलने के लिए उसे पर्याप्त स्पेस दे सकते हैं और नीचे खेलने के कारण बच्चों को गिरने या किसी भी प्रकार की चोट लगने का भी डर नहीं होता। इस पर बच्चों के खिलौने रखकर उसको नई नई चीजें सिखा सकते हैं।
CHECK IT OUT